आर्चबिशप हाउस रांची का मुख्य द्वार खुला

The Ranchi News
2 Min Read

रांची :- आज पुरुलिया रोड रांची में स्थित आर्चबिशप हाउस, रांची के मुख्य द्वार का उ‌द्घाटन एवं आशीष रांची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद के द्वारा किया गया। आर्चबिशप हाउस के सुंदरीकरण के क्रम में पुराने मुख्य द्वार को तोड़ कर नया मुख्य द्वार स्थापित करने का निर्माण कार्य समाप्त हो गया है। इसी मुख्य द्वार का उद्घाटन एवं आशीष आर्चबिशप हाउस के प्रमुख अधिकारी एवं रांची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने किया। इस अवसर पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने प्रभु येसु को स्वर्ग का द्वार बताया। उन्होंने कहा कि जैसे फिलिस्तीन देश में चरवाहे निर्जन प्रदेश में पत्थरों का घेरा बना कर स्वयं द्वार पर लेट कर भेड़ों की देखभाल एवं रक्षा करते थे वैसे ही प्रभु येसु स्वयं द्वार बन कर हम प्रत्येक की रक्षा करते हैं। ईश्वर की रक्षा के लिए विशेष प्रार्थना अर्पित की गई। मौके पर फादर सुशील बेक ने बाईबल से पाठ पढ़ कर सुनाया। इसके पश्चात महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने फीता काट कर मुख्य द्वार से प्रवेश किया और उपस्थित लोगों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर केक और मिठाईयां भी बांटी गई। आर्चबिशप हाऊस के उद्घाटन एवं आशीष के अवसर पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, आर्चबिशप हाऊस में कार्यरत फा. सुशील बेक, फा.अंजलूस एक्का, फा. वाल्टर किस्पोट्टा, फा. असीम मिंज एवं सहायक कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

 

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *