रांची: पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को गुप्त सूचना प्राप्त हो रही थी कि छोटी वाहनों से अवैध रूप से शराब का अन्य राज्यों में परिवहन किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची द्वारा पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वितीय रॉची के नेतृत्व में निम्नांकित रातू थाना में पदस्थापित निम्नांकित पदाधिकारी/कर्मियों का एक टीम का गठन किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वितीय रॉची के नेतृत्व में आज प्रातः 07.00 बजे दलादली-भोंडा मार्ग में आने-जाने वाले वाहनों का चेकिंग किया गया। वाहनों के चेकिंग के दौरान समय 07.40 बजे के करीब दलादली से एक उजला रंग का पिकअप काफी तेजी से आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन एवं पुलिस बल को दूर से देखते ही पिकअप का चालक मुख्य सड़क पर अचानक पिकअप को खड़ा कर भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से पिकअप चालक को पीछा कर पकड़ने का काफी प्रयास किया गया, परन्तु जंगल झाड़ी का लाभ उठाते हुए पिकअप चालक भागने में सफल हो गया। वाहन के नजदीक पहुँचकर वाहन का निरीक्षण करने पाया गया कि महिन्द्रा बेलोरो पिकअप के डाला के उपर पिला रंग का प्लास्टिक से बांधा हुआ है, जिसे खोलकर देखने पर पाया गया कि डाला के काफी मात्रा में ROYAL GOLD CUP Extra Smooth WHISKY कार्टून पर लिखा हुआ है, जिसे खोलकर देखने पर पाया गया कि कार्टून के अन्दर प्लास्टिक ROYAL GOLD CUP Extra Smooth WHISKY बोतल पैक किया हुआ है, जिसे जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया है।
जप्त सामानों का विवरणः-
1. महिन्द्रा बोलेरो पिकअप JH01BD-6692
2. ROYAL GOLD CUP Extra Smooth WHISKY का कार्टून-210 प्रत्येक कार्टून में 750 एम०एल० का
12 बोतल, कुल-2520 बोतल, (1890 लीटर)
छापामारी दलः-
1. अरविन्द कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वितीय रॉची।
2. राम नारायण सिंह, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, रातू रॉची।
3. म०पु०अ०नि० प्रियंका कुमारी, रातू थाना रॉची।
4. पु०अ०नि० नवीन शर्मा, रातू थाना, राँची।
5. स०अ०नि० जुल्फिकार अली, रातू थाना राँची।
6. स०अ०नि० सुनिल कुमार सिंह, रातू थाना राँची।
7. हवलदार नागेन्द्र चौधरी, सशस्त्र बल, रातू थाना राँची।
8. आरक्षी-3727 संदीप कुमार, सशस्त्र बल, रातू थाना रॉची।
9. आरक्षी-1258 ललित उरॉव, सशस्त्र बल, रातू थाना रॉची।
10. चालक आरक्षी 3464 विकास कुमार, रातू थाना रॉची।