रांची:जम्मू कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकवादियों द्वारा 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या की घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है।
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा इस हमले की कड़ी निंदा करता है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता है। और घायलों को स्वस्थ होने की कामना करता है।
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ताने कहा कि
इस हमले ने न केवल जम्मू कश्मीर के लोगों को प्रभावित किया है, बल्कि पूरे देश को भी झकझोर दिया है। हमें एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ने और देश की सुरक्षा और अखंडता को बनाए रखने की आवश्यकता है।
हम सरकार से मांग करते हैं कि इस हमले के दोषियों को शीघ्र न्याय के दायरे में लाया जाए और जम्मू कश्मीर में पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। हमें उम्मीद है कि सरकार इस हमले के पीछे के मास्टरमाइंड को पकड़ने और उन्हें सजा दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।
पहलगाम में हुई इस घटना का निंदा और इस हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि है मृतकों के प्रति शोक और परिजनों को दुख सहने की कामना करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, दिलीप वर्मा,प्रो प्रेम नंदन मंडल, उमेश जायसवाल, संजय मेहता, वरिष्ठ अधिवक्ता जगत सोनी, रामावतार कश्यप अजय मेहता आर्थिक सलाहकार सुनीलजयसवाल, राम लखन साहू, ओबीसी अधिकारी कर्मचारी मोर्चा के अध्यक्ष लाल बिहारी यादव महासचिव डॉक्टर शिवानंद काशी पंकज सिंह विवेक कुमार सत्येंद्र यादव, सुबोध कुमार चंद्रवंशी सुरेश ठाकुर प्रमोद कुमार जगदीश साहू विष्णु कुमार संतोष सोनी का नाम शामिल है।