रांची: अखिल भारतीय डॉ० भीमराव अम्बेडकर मिशन सोसाइटी झारखण्ड ,रांची के पदाधिकारी के द्वारा 14 अप्रैल 2025 बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जन्म जयंती समारोह के सफल आयोजन हरमू मैदान में किया गया।जिसमें अभिभावक स्वरूप माननीय विधायक एवं अन्य गण मान्य महोदय को कृतज्ञता व्यक्त किया गया। साथ ही मुलाकात में हरमू हाउसिंग कॉलोनी में बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पार्क के पुनः स्थापना के विषय में चर्चा की गई जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। जल्द ही इस पर पुनः स्थापना की मांग झारखंड सरकार एवं आवास बोर्ड से की जाएगी।
जिसमें राजेश कश्यप विधायक खिजरी विधानसभा, सुरेश बैठा विधायक कांके विधानसभा, अशोक कुमार भगत पूर्व राज्य मंत्री महासचिव झारखंड पार्टी, अजय तिर्की अध्यक्ष केंद्रीय सरना समिति रांची,
जिसमें उमेश कुमार रवि ( अध्यक्ष ) प्रभु शंकर राम ( सचिन ) डॉक्टर सोहन राम ( संरक्षक) दिनेश कुमार राम ( सदस्य ) एवं राजकुमार राम ( सदस्य) डॉ रिझू नायक ( समाजसेवी) ने भाग लिया।