रांची में होली और रमजान के दौरान जुमे की नमाज को लेकर जिला पुलिस और प्रशासन उच्च सतर्कता मोड में हैं। गुरुवार को पुलिस बल और प्रशासन ने मेन रोड में फ्लैग मार्च निकालकर कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक तत्परता का संदेश दिया। एसडीओ उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च अल्बर्ट एक्का चौक से शुरू हुआ, जिसमें पुलिस और सुरक्षा बलों के अधिकारी तथा जवान शामिल थे।
एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने मीडिया से कहा कि प्रशासन त्योहारों के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने या शरारत करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे त्योहारों को सौहार्दपूर्ण माहौल में खुशी और उमंग के साथ मनाएं।