By- Rekha Prajapati
रांची:- रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रांची सिटी SP को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई। जिसमें रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए 3 अपराधी को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अपराधी के पास से 1 देसी पिस्टल, 3 जिंदा गोली (8mm), 3 मोबाइल और 550 gm अफीम की बरामत की गई। पूछताछ में पता चला कि ये लोग चतरा से अफीम लाकर रांची में खपाने में लगे हुए थे। इसमें 2 अपराधी रांची से और 1 अपराधी खूंटी से है। पकड़े गए अपराधकर्मी में मोहन लोहरा, कुंवर मुंडा और बिरसा मुंडा है। साथ ही चतरा के जो अपराधकर्मी शामिल है, जिनसे इनके द्वारा अफीम ली गई है, उनकी भी जांच जारी है। जांच के बाद उनका नाम का खुलासा किया जाएगा।
छापेमारी टीम में रांची के सिटी डीएसपी के.वी. रमन, थाना प्रभारी लोअर बाजार दयानंद कुमार, टीओपी प्रभारी दिवाकर कुमार थे।
रांची सिटी डीएसपी ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।