बाबूलाल मरांडी अब झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी

The Ranchi News
1 Min Read

राँची:- काफी इंतजार के बाद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को आज गुरुवार को पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही बाबूलाल मरांडी अब झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे।

विधायक दल का नेता चुने जाने पर भाजपा विधायकों ने बाबूलाल मरांडी को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि भाजपा संसदीय बोर्ड ने इस चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण को नियुक्त किया था।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *