झारखंड में आम लोगों और महिलाओं से दुर्व्यवहार करने वाले या भू-माफिया व अपराधियों से संलिप्तता रखने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की अब खैर नहीं होगी। ऐसे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की खोज शुरू हो गई है। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने राज्य के सभी जिलों और इकाइयों से एक सप्ताह के भीतर इनकी सूची मांगी है। इस सूची के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
मचा हड़कंप….
