निम्नाकित माँगों को लेकर लगातार विभिन्न माध्यमों एवं आन्दोलनों के जरिए आपको झारखण्ड आन्दोलनकारियों की समस्याओं से अवगत कराते रहें हैं। परन्तु विगत लगभग चार वर्षों से इस दिशा में अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिन झारखण्ड आन्दोलनकारियों के त्याग और लम्बे संघर्ष के परिणामस्वरूप झारखण्ड अलग राज्य का गठन हुआ। झारखण्ड आन्दोलनकारियों ने अपने लम्बे संघर्ष काल में अनेक तरह की उपेक्षाओं एवं तमाम यातनाएँ झेली हैं, पलायन हुए हैं, हाशिए का जीवन जीते हैं, घर-व्यापार सभी बर्बाद हुए। अतः भारत के मानचित्र में झारखण्ड अलग राज्य को स्थापित एवं स्वर्णिम इतिहास गढ़ने वाले झारखण्ड आन्दोलनकारियों की निम्नांकित माँगों का समाधान करें