प्रशासक की अध्यक्षता में निगम के सभी शाखाओं के साथ संयुक्त बैठक

The Ranchi News
4 Min Read

संवाददाता: रेखा प्रजापति

Ranchi:- शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने हेतु रांची नगर निगम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्य लगातार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 12.02.2026 को प्रशासक श्री सुशांत गौरव की अध्यक्षता में निगम के सभी शाखा प्रभारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 से संबंधित गतिविधियों की प्रगति, राजस्य संग्रहण की स्थिति, निगम की परिसंपत्तियों का प्रबंधन, तथा आगामी ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। सभी शाखाओं को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई हेतु स्पष्ट एवं कड़े दिशा-निर्देश दिए गए।

स्वच्छता शाखा को निर्देशः

> स्वच्छ सर्वेक्षण के सभी इंडिकेटर्स के अनुरूप कार्य सुनिश्चित किया जाए।

> सार्वजनिक स्थलों एवं सार्वजनिक शौचालयों में सर्वोच्च स्तर की स्वच्छता प्रदर्शित हो।

> शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एवं वैज्ञानिक कूड़ा निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

> नालियों की विशेष सफाई हेतु डेडीकेटेड टीम का गठन किया जाए।

> सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में आईईसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाई जाए तथा RWA (रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन), BWG (बल्क वेस्ट जनरेटर) एवं आम नागरिकों के बीच जागरूकता सुनिश्चित करते हुए सर्वेक्षण में जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए।

➤ सभी प्रतिष्ठानों एवं दुकानों के बाहर दो डस्टबिन अनिवार्य रूप से स्थापित कराए जाएं।

> सीसीटीवी के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने वालों को चिन्हित कर जुर्माना अधिरोपित किया जाए।

* भू-संपदा कोषांगः

▶ निगम की सभी परिसंपत्तियों का मास्टर डाटा तैयार कर एसेट मैनेजमेंट प्रणाली विकसित की जाए।

> गिफ्ट डीड़ की भूमि की मापी एवं डिमार्केशन कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए।

बाजार शाखाः

> शहर में लगाए गए अवैध होर्डिंग, पोस्टर एवं विज्ञापनों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

> नगर निवेशक की टीम के साथ व्यावसायिक भवनों के पार्किंग क्षेत्रों का संयुक्त जांच करते हुए यह सुनिश्चित करें कि उक्त स्थलों पर केवल वाहन पार्किंग हो रही हो, एवं नियम उल्लंघन पर सीलिंग की कार्रवाई की जाए।

> पोल-टू-पोल नोटिस चस्पा कर अवैध केबल तार हटवाए जाएं।

जलापूर्ति शाखाः

> ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी वाटर टैंकर दुरुस्त कर व्हीकल ट्रैकिंग प्रणाली से जोड़े जाएं।

➤ HYDT, Mini HYDT एवं चापानलों की नियमित जांच एवं मरम्मत सुनिश्चित की जाए।

> ड्राई जोन क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति हेतु विशेष रणनीति बनाई जाए।

* इनफोर्समेंट शाखाः

> सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा डंप करने, सीएनडी वेस्ट डंप करने एवं दो डस्टबिन न रखने वालों पर लगातार जुर्माना लगाया जाए।

> अतिक्रमण मुक्त अभियान निरंतर चलाया जाए तथा पुनः अतिक्रमण करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

अभियंत्रण शाखाः

➤ DRMT टीम द्वारा चिन्हित अव्यवस्थाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में अधीक्षण अभियंता श्री गगनदेव बैठा, उप प्रशासक श्री रविंद्र कुमार, उप प्रशासक श्री गौतम प्रसाद साहू, सभी सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक, नगर अभियान प्रबंधक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

रांची नगर निगम शहरवासियों से भी अपील करता है कि वे स्वच्छता एवं सुव्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में अग्रणी स्थान दिलाने में सहयोग करें।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *