DGsP/IGsP Conference 2025 के मद्देनजर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

The Ranchi News
5 Min Read

संवाददाता: रेखा प्रजापति

रांची: आज दिनांक 11.02.2026 को पुलिस मुख्यालय सभागार में श्रीमती वंदना दादेल, अपर मुख्य सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड एवं श्रीमती तदाशा मिश्र, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड द्वारा संयुक्त रूप से DGsP/IGsP Conference 2025 के मद्देनजर Debriefing हेतु राज्य स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक के क्रम में अपर मुख्य सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखण्ड एवं पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड द्वारा संयुक्त रूप से समीक्षा करते हुए निम्नांकित दिशा-निर्देश दिए गए:-

सभी पुलिस अधीक्षक DGsP/IGsP Conference 2025 के सभी बिन्दुओं पर थाना स्तर पर अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

नये अपराधिक कानून (न्याय संहिता) का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

सभी पुलिस अधीक्षक, बीट पुलिसिंग एवं सामुदायिक सहभागिता पर बल देना सुनिश्चित करेंगे।

सभी क्षेत्रीय, जिला एवं थाना स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जाए ताकि नवीनतम परिणाम प्राप्त हो सके।

सभी पुलिस अधीक्षक को गिरफ्तारी केंद्रित पुलिसिंग के बजाय दोषसिद्धि-उन्मुख जांच पर ध्यान केंद्रित करना सुनिश्चित करें।

नक्सल प्रभावित जिलों में कल्याण, युवा सहभागिता, खेल और सांस्कृतिक पर ध्यान केंद्रित करना सुनिश्चित करें।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यमों से पुलिस के अच्छे कार्यों का अनिवार्य रूप से प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें।

खुफिया जानकारी जुटाने और जांच के लिए NATGRID, NAFIS, CCTNS, ई-कोर्ट और Al-enabled analytics का प्रभावी उपयोग करना सुनिश्चित करें।

बीट पुलिसिंग / सामुदायिक पुलिसिंग को प्रभावी रूप से मजबूत करते हुए ध्यान केंद्रित करना सुनिश्चित करें।

मादक पदार्थों के नेटवर्क, साइबर धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर आम जनता को जागरूक करते हेतु प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें।

भारत सरकार के द्वारा निर्दिष्ट I-Got पोर्टल पर सभी अनुसंधानकर्ता के प्रशिक्षण की प्रगति का आकलन करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

टूरिस्ट पॉलिसी के अंतर्गत पर्यटक एवं पुलिस के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।

सभी अनुसंधानकर्ता ई-साक्ष्य ऐप का शत प्रतिशत अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

अफीम की खेती को लेकर Anti Drug Strategy का रूपरेखा तैयार कर आम जनता को अफीम के दुष्प्रभाव को लेकर व्यापक रूप से जागरूक करने हेतु अभियान चलाया जाय।

पोक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज कांडों के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति ।

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत दर्ज कांडों के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति।

उग्रवादियों के आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति का शत प्रतिशत क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति ।

महिला सुरक्षा से संबंधित सभी प्रकार के अपराध के मद्देनजर सभी प्रकार का वांछित कार्रवाई सुनिश्चित किया जाय।

इस बैठक में श्रीमती वंदना दादेल अपर मुख्य सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखण्ड सरकार, श्रीमती तदाशा मिश्र, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झाखण्ड, श्री टी० कंदसामी, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, झारखण्ड, श्री क्रांति कुमार गड़िदेशी, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार (DGsP/IGSP Conference Secretary), झारखण्ड, श्री अखिलेश कुमार झा, निदेशक, झारखण्ड पुलिस अकादमी हजारीबाग, श्री प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, श्री असीम विक्रांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक, अप०अनु०वि०, झारखण्ड, श्रीमती ए० विजयालक्ष्मी, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, झारखण्ड, श्री सुदर्शन मंडल, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड, श्री अनुप बिरथरे, पुलिस महानिरीक्षक, एस०टी०एफ०, झारखण्ड, श्री पटेल मयूर कनैयालाल, पुलिस महानिरीक्षक, प्रोविजन, झारखण्ड, श्री अजय कुमार लिंडा, पुलिस महानिरीक्षक, अप०अनु०वि०, श्री इंद्रजीत माहथा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, एस०टी०एफ०, जगुआर, श्री वाई०एस० रमेश, पुलिस उप-महानिरीक्षक, एस०सी०आर०बी०, झारखण्ड, श्री एस० कार्तिक, पुलिस उप-महानिरीक्षक, झा०स०पु०, झारखण्ड, श्री संजीव कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक, एस०आई०वी०, झारखण्ड, श्री सुरेन्द्र कुमार झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कार्मिक, झारखण्ड, श्री चौथे मनोज रतन, पुलिस उप-महानिरीक्षक, एस०आई०बी०, झारखण्ड, श्रीमती संध्यारानी मेहता, पुलिस उप-महानिरीक्षक, बजट, झारखण्ड, श्री चंदन कुमार झा. पुलिस उप महानिरीक्षक, अप०अनु०वि०, झारखण्ड, श्री अरविंद कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, राँची, श्री नाथु सिंह मिणा, पुलिस अधीक्षक, एस०आई०बी० भौतिक रूप से एवं वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक / क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक (जे०ए०पी०टी०सी०, पदमा सहित) उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *