संवाददाता: रेखा प्रजापति
Ranchi:- दिनांक-04.02.2026 को नेहा कुमारी टोप्पो, उम्र करीब 11 वर्ष घरवालों को बिना बताये घर से कहीं चली और घर वालों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया परंतु नहीं मिलि तत्पश्चात अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध डोरण्डा थाना कांड सं0-40/26, दिनांक-07.02.26 दर्ज कर वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, रांची के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर, रांची एवं पुलिस उपाधीक्षक हटिया, रांची के नेतृत्व में कांड उदभेदन हेतु एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये उक्त बच्ची को आज दिनांक-10.02.2026 को सकुशल बरामद किया गया है।
