कब्रिस्तान के पास गांजा सौदे की तैयारी, महागामा पुलिस ने दबोचा तस्कर

The Ranchi News
2 Min Read

गोड्‌डा:- दिनांक-07.02.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, गोड्‌डा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति भागलपुर की तरफ से महागामा में अवैध मादक पदार्थ गांजा का बिक्री करने हेतु आनेवाला है। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक महोदय, गोड्डा के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, महागामा चन्द्रशेखर आजाद के नेतृत्व में तत्काल एक छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी टीम द्वारा प्राप्त आसूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु महागामा में अलग-अलग स्थानों पर निगरानी रखी जा रही थी, तभी बताये गये हुलिया के जैसा एक व्यक्ति अपने हाथ में एक थैला लिये हुए पैदल केचुआ चौक से नहर होते हुए हरिणचारा जाने वाली सड़क में जाता हुआ दिखायी दिया, जो कब्रिस्तान के नजदीक जाकर खड़ा होकर किसी व्यक्ति का इंतजार करने लगा, जिसकी गतिविधि संदिग्ध पाये जाने पर उक्त छापामारी टीम के द्वारा विधिवत उसकी घेराबन्दी कर पकड़ा गया। पकड़ाने के पश्चात उस व्यक्ति की विधिवत तलाशी के दौरान उसके पास से एक लाल रंग के थैला में 01-01 कि०ग्रा० का 04 पैकेट (कुल, 04 कि०ग्रा) गांजा बरामद किया गया। तत्पश्चात बरामद गांजा को विधिवत जप्त किया गया और पकड़ाये व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में महागामा थाना काण्ड सं0-17/2026 दिनांक-07.02.2026 सुसंगत धाराओं में दर्ज किया गया है। स्वीकारोक्ति बयान में आये अन्य व्यक्तियों का सत्यापन कर साक्ष्य संकलन एवं अग्रत्तर कार्रवाई की जा रही है।

*गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता:-*

1. मुन्नी लाल भगत उम्र करीब 42 वर्ष पे० सत्यनारायण भगत ग्राम नया टोला, बैजानी, थाना बाईपास जगदीशपुर, जिला भागलपुर, बिहार।

*बरामद सामान :-*

1. एक लाल रंग का झोला, जिसमें कुलं 04 कि०ग्रा० गांजा

2. 140/- (एक सौ चालीस) रूपये नगद।

*छापमारी दल :-*

1. श्री चंद्रशेखर आज़ाद, अनु0पु0पदा0, महागामा।

2. पु0नि0 उपेन्द्र महतो, महागामा प्रभाग

2. पु०अ०नि० मनोज कुमार पाल, थाना प्रभारी, महागामा।

3. स०अ०नि० खालिद अहमद खान, महागामा थाना।

4. स०अ०नि० निर्मल कुमार पाण्डेय एवं महागामा थाना सशस्त्र बल ।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *