रामगढ़ :-दिनांक-27.11.2025 को आवेदिका वाजदा तबस्सुम, उम्र-42 वर्ष, पति-मुर्तजा अली, सा०-बेलाल नगर चितरपुर, थाना-रजरप्पा, जिला-रामगढ़ के द्वारा रजरप्पा थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया था। जिसमें उल्लेख किया गया था कि दिनांक-25.11.2025 को शाम 04.00 बजे ये अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिये अपनी तीनों बेटियों के साथ टाटा, जमशेदपुर गयी थी। इनके घर में कोई नहीं था। दिनांक-27.11.25 को इनका छोटा भाई जाहिद आलम्, पिता-खुर्शीद आलम एवं इनकी मी मेहर फातमा, पति खुर्शीद आलम, दोनो सा०-बेलाल नगर चितरपुर, थाना-रजरप्पा, जिला-रामगढ घर की देखभाल के नियत से वादिनी के घर गये तो देखा कि घर में चोरी हो गयी है एवं घर का सारा सामान बिखरा पडा है। आवेदिका के आवेदन के आधार पर रजरप्पा थाना कांड सं0-189/2025, दिनांक-27.11.2025, घारा-331 (4)/305 (ए) बी०एन०एस० के अंतर्गत दर्ज किया गया।
उक्त घटना के उदभेदन हेतु श्री अजय कुमार, (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा श्री परमेश्वर प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा कांड के अनुसंधान एवं तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर उक्त कांड में चोरी हुई नगद एवं जेवरातों की बरामदगी के लिये रामगढ़ एवं बोकारो जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर छापामारी किया जा रहा था।
इसी के क्रम में दिनांक 02.12.2025 को पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक रजरप्पा मोड पर चोरी हुइ विदेशी रूपया (दिरहम एवं रियाल) को चितरपुर स्थित विदेशी मुद्रा एक्सचेंज करने वाले दुकान पर जाने वाले है। पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा विशेष छापामारी दल को प्राप्त गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। विशेष छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रजरप्पा मोड पर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। उनके पास से 1000 का 30 दिरहम, 500 का 03 दिरहम, 100 का 01 दिरहम एवं 500 का 01 रियाल एवं 100 का 01 रियाल बरामद किया गया।
*गिरफतार अभियुक्तों का नाम-पताः-*
1. छोटु कुमार महतो, उम्र करीब 22 वर्ष पिता स्व० बासुदेव महतो, सा० आजाद नगर सिवनडीह, थाना-माराफारी, जिला-बोकारो।
2. सन्नी कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता रामकुमार गोप, सा० आजाद नगर सिवनडीह, थाना-माराफारी,जिला-बोकारों।
*जप्त सामान की विवरणी-*
1. संयुक्त अरब अमीरात का दिरहम करेंसी 1000 मूल्य का 30 नोट, 500 का 03 नोट, 100 का 01 नोट, कुल-31,600 दिरहम (जिसका भारतीय मुल्य करीब 7,73,884 रूपया)
2. सउदी अरब का रियाल 500 का एक नोट तथा 100 का एक नोट, कुल 600 रियाल, (जिसका भारतीय मूल्य करीब 14,400 रूपया)
3. मुरा रंग का Oppo As Pro 5G मोबाईल सेट, जिसमें जियों कंपनी का सीम लगा है. मो0नं0-983528277
*अपराधिक इतिहास*
1. बालीडीह थाना कांड सं0-37/15, दिनांक-26.02.15, धारा-414/34 भा०द०वि० ।
2. बोकारो आर०पी०एफ० थाना कांड सं0-11/15, दिनांक-04.09.15, धारा-3 (ए)/आर०पी० (यू०पी०) एक्ट।
3. बोकारो आर०पी०एफ० थाना कांड सं0-06/19, दिनांक-29.03.19, धारा-3 (ए)/आर०पी० (यू०पी०) एक्ट ।
4. माराफारी थाना कांड सं0-04/21, दिनांक 01.02.21, धारा-411/414/413/34 भा०द०वि० ।
5. बोकारो रेल थाना कांड सं0-22/23, दिनांक 12.10.23, धारा-3 (ए) / आर०पी० (यू०पी०) एक्ट ।
6. धनबाद, रेल थाना काड सं0-14/23, दिनांक-09.10.23, धारा-3 (ए)/आर०पी० (यू०पी०) एक्ट।
*छापामारी दल में शामिल पुलिस पदा०/कर्मी का नाम-*
1. श्री परमेश्वर प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़।
2. श्री कृष्ण कुमार, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, रजरप्पा।
३. पु०अ०नि० रोहित राज सिंह, रजरप्पा थाना।
4. पु०अ०नि० रंजीत कुमार महतो, रजरप्पा थाना।
5. पु०अ०नि० निरंजन कुमार सिंह, रजरप्पा थाना।
6. पु०अ०नि० अशोक कुमार, रजरप्पा थाना।
7. आरक्षी सं0-365, मारकण्डेय, रजरप्पा थाना।
8. आरक्षी सं0-591, सुरेन्द्र साहु रजरप्पा थाना।
9. आरक्षी सं0-133 बिनोद वास्के, तकनीकी शाखा, रामगढ़।
10. आरक्षी सं0-341 दिलीप वर्णवाल, तकनीकी शाखा, रामगढ़।
