पलामू: दिनांक 16.11.2025 की देर रात पांकी थाना प्रभारी को सूचना प्राप्त हुई कि पांकी थाना क्षेत्र के आसेहार टिटहिया टोला में एक महिला द्वारा अपने पति की हत्या कर देने की घटना घटी है। सूचना प्राप्त होते ही सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु गश्ती दल तथा पु.अ.नि. रंजीत कुमार को मौके पर भेजा गया।
मौके पर की गई जांच में यह पुष्टि हुई कि रंजु देवी नामक महिला का अपने पति उदय यादव से शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर रंजु देवी ने नायलॉन की रस्सी लपेटकर खींचा, जिससे उदय यादव की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतक के पिता मोहन यादव के फर्दबयान के आधार पर पांकी थाना में कांड सं0 140/2025 दिनांक 17.11.2025 धारा 103(1) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए नामजद अभियुक्त रंजु देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तारी*
1. प्रा.अभि.: रंजु देवी, उम्र: लगभग 30 वर्ष, पति: स्व. उदय यादव, पता: आसेहार टिटहिया टोला, थाना पांकी, जिला पलामू
*जप्ती सूची*
1. घटना में प्रयुक्त नायलॉन की रस्सी नुमा पट्टी (लंबाई लगभग 11 हाथ)
2. अभियुक्त का मोबाइल फोन
*छापामारी दल*
1. थाना प्रभारी राजेश रंजन
2. पु.अ.नि. आशुतोष रजक
3. पु.अ.नि. रंजित कुमार
4. पु.अ.नि. गोपाल राय
5. स.अ.नि. श्यामलाल यादव
6. पांकी थाना सशस्त्र बल एवं महिला आरक्षी
