वाईबीएन विश्वविद्यालय, रांची में राज्य स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

The Ranchi News
2 Min Read

रांची :- वाईबीएन विश्वविद्यालय, रांची में दिनांक 25 सितम्बर 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का राज्य स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस (RD) परेड चयन कार्यक्रम बड़े ही उत्साह एवं गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर झारखंड राज्य की 15 विश्वविद्यालयों से कुल 107 एनएसएस स्वयंसेवक अपने-अपने कार्यक्रम अधिकारियों (Program Officers) के साथ शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ वाईबीएन विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्री रामजी यादव एवं सीएमडी डॉ. अंकिता यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रियारता मंडल, यूथ ऑफिसर-एनएसएस तथा दीपक कुमार आर.डी. कार्यालय के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

चयन प्रक्रिया के अंतर्गत एनएसएस स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, परेड प्रदर्शन, शारीरिक परीक्षण (Physical Verification) एवं साक्षात्कार (Interview) में भाग लिया। स्वयंसेवकों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। चयनित स्वयंसेवकों को आगामी पूर्व गणतंत्र दिवस परेड कैंप में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जहाँ से वे दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड हेतु चयनित किए जाएंगे।

इस अवसर पर वाईबीएन विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्री रामजी यादव ने कहा कि – “एनएसएस स्वयंसेवक समाज के लिए सेवा, समर्पण और अनुशासन के प्रतीक हैं। इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में योगदान करने के लिए प्रेरित करते हैं।”

वहीं, सीएमडी डॉ. अंकिता यादव ने अपने संबोधन में कहा कि – “एनएसएस के माध्यम से युवाओं में न केवल नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, बल्कि उनमें राष्ट्रीय एकता, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी प्रबल होती है।”

पूरे कार्यक्रम का संचालन अत्यंत व्यवस्थित और अनुशासित माहौल में हुआ। प्रतिभागी स्वयंसेवकों ने अपनी लगन और उत्साह से चयन प्रक्रिया को सार्थक बनाया।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *