आज से खटाखट खाते में आएंगे 7500 रूपए

The Ranchi News
1 Min Read

रांची -: महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) के तहत एक खुशखबरी आई हैं. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार से 38 लाख लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में तीन महीने की राशि एक साथ ट्रांसफर की जाएगी. जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की राशि एक साथ जारी की जाएगी, जिससे प्रत्येक महिला को 7500 रूपए मिलेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में बताया कि मंईयां सम्मान योजना की राशि होली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंच जाएगी.

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *