एमवीएस किड्स स्कूल का तृतीय वार्षिक दिवस धूमधाम से संपन्न

The Ranchi News
1 Min Read

राँची :- एमवीएस किड्स स्कूल का तीसरा वार्षिक दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से हुई। इसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नारी शक्ति और नशा मुक्ति जैसे सामाजिक संदेशों पर आधारित नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

 

बच्चों की प्रतिभा और उनकी मेहनत ने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। स्कूल की डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल सुश्री सुजाता पोद्दार ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

एमवीएस किड्स स्कूल न केवल शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी बच्चों को विशेष अवसर प्रदान करता है। यहां नृत्य, ट्यूशन सेंटर, ज़ुम्बा, योगा, ड्रॉइंग सहित अनेक क्लासेस संचालित की जाती हैं, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *