राँची:- वाईबीएन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंस के कृषि संकाय के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के 30 विद्यार्थियों के लिए सिद्धि टेक स्किल, एग्रो हब टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, पतरातू में नर्सरी प्रबंधन एवं मशरूम उत्पादन विषय पर 7 दिवसीय आवासीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 15 दिसंबर 2025 को किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 दिसंबर 2025 तक संचालित होगा, जिसका मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान से सशक्त बनाना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन आयोजित ओरिएंटेशन सत्र में वाईबीएन विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्री रामजी यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कृषि आधारित उद्यमिता, आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री सिद्धिनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सरी प्रबंधन एवं मशरूम उत्पादन जैसे कृषि आधारित व्यवसाय आज के समय में युवाओं के लिए बेहतर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि वे इस तकनीकी प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाकर आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाएं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नर्सरी प्रबंधन की उन्नत तकनीकें, पौधा उत्पादन, मशरूम की वैज्ञानिक खेती, उत्पादन प्रक्रिया, रोग प्रबंधन तथा विपणन से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री सिद्धिनाथ सिंह, डॉ. संगीत श्रीवास्तव, डॉ. नीलिमा श्रीवास्तव, ई. संजीत कुमार, डॉ. आभा नूतन कुजूर, सुश्री आशा पूरन एवं श्री आलोक आनंद सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
The Ranchi News की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
