रांची केसरवानी महिला समिति द्वारा सावन महोत्सव संपन्न होने के संदर्भ में

The Ranchi News
2 Min Read

रांची:- दिनांक 27.7.2025 को दोपहर 12:00 से 4:30 बजे तक होटल ग्रीन एकड़ ,एयरपोर्ट रोड हिनू, रांची में केसरवानी महिला समिति,रांची के द्वारा सावन महोत्सव कार्यक्रम सफलता एवं हर्षोल्लास पूर्वक आयोजित किया गया।

जिसमें उपस्थित कुल 45 प्रतिभागियों ने कई गेम्स, नृत्य, संगीत, का भरपूर आनंद उठाया। सर्व प्रथम गौत्रआचार्य श्री कश्यप मुनि जी के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलित, एवं पुष्पांजलि, कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सावन मास के हरे -भरे रंग के भारतीय परिधान में सभी

महिलाओं का ये कार्यक्रम प्रकृति की सुन्दरता ,हरियाली ,भगवान शिव और माता पार्वती के अनुपम मिलन का प्रतीक सावन मिलन समारोह अब पूरे भारत वर्ष के अनेक स्थानों पर आयोजित किया जाता है।

 

भारतीय संस्कृति, लोकनृत्य एवं पूर्ण सामाजिक मर्यादाओं के अनुरूप व्यवस्थित तरीके से शांति पूर्ण माहौल में कार्य क्रम संचालित किया गया।

विजेताओं के बीच उपहार वितरित किया गया। सभी सदस्यों को एक – एक रिटर्न गिफ्ट भी वितरित किए गए।

श्री मति..रंजना केशरी ने सावन क्वीन का खिताब हासिल किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष नेहा केसरी, महामंत्री पूजा केसरी ,सुनीता टण्डसी, मंजू चौधरी, रिंकी केसरी ,पूनम केसरी ,कल्पना कुमारी, किरण केसरी ,श्वेता सुरभि ,श्वेता ,आशा केसरी, अहिल्या देवी, रंजना केसरी, दीपा केसरी, शारदा केसरी, अनीता केसरी, आरती केशरी, वीणा केसरी, मुकुल केसरी, ज्योति केसरी, मृणालिनी केसरी ,रीना केसरी ,स्नेहा केसरी ,संगीता केसरी, शशि केसरी, रेखा केसरी, इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

 

 

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *