चैंबर की 61वीं वार्षिक आमसभा 20 सितंबर को चैंबर भवन में

The Ranchi News
1 Min Read

राँची:- फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 61वीं वार्षिक आमसभा शनिवार, दिनांक 20 सितंबर 2025 को चैंबर भवन में सुबह 11 बजे से आयोजित है। आमसभा में माननीय रक्षा राज्यमंत्री श्री संजय सेठ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने कहा कि चैंबर की वार्षिक आमसभा हमारी गतिविधियों का केंद्रबिंदु है। इस अवसर पर हमें संपूर्ण झारखण्ड के अग्रणी उद्योगपति, व्यवसायी व प्रोफेशनल्स के अलावा प्रमुख विशिष्टजनों की उपस्थिति का अवसर प्राप्त होता है। चैंबर के स्थापना से अब तक पिछले 65 वर्षों से फेडरेशन को राज्यस्तरीय स्वरूप देने की दिशा में माननीय पूर्व अध्यक्षों ने तत्कालीन परिवेश के अनुसार बेहतरी के कई प्रयास किये हैं। वर्तमान सत्र में हमने भी इस प्रयास को आगे बढाया गया है।

महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि चैंबर न सिर्फ व्यापार-उद्योग की उन्नति के लिए कार्यरत है बल्कि जन समस्याओं के समाधान के लिए भी उतनी ही सक्रियता से प्रयत्नशील है। साथ ही उन्होंने चैंबर के आयोजित 61वीं वार्षिक आमसभा में प्रदेश के व्यापारियों, उद्यमियों व प्रोफेशनल्स से शामिल होने की अपील की। चुनाव पदाधिकारी पवन शर्मा ने चैम्बर भवन में आयोजित आमसभा की तैयारियों का जायजा लिया।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *