हेहल अंचल के पीछे 5 अपराधकर्मी हथियार का खरीद बिक्री करते हुए गिरफ्तार

The Ranchi News
2 Min Read

रांची: रांची पुलिस को 01 जून 2025 की रात गुप्त सूचना मिली कि हेहल अंचल के पीछे कुछ अपराधी हथियारों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चन्दन कुमार सिन्हा के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक अजित कुमार के मार्गदर्शन और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में छापामारी की गई। इस कार्रवाई में हर्ष कुमार विश्वकर्मा, अनुज महतो, अंकुर कुमार सिंह, अभिषेक उर्फ सन्नी और मंतोष कुमार को एक देशी कट्टा व दो जिंदा गोली के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम :-

1. हर्ष कुमार विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष पिता गगन देव विश्वकर्मा पता रवि स्टील श्रीनगर, कॉलोनी थाना-रातु, रांची

2. अनुज महतो उम्र 19 वर्ष पिता दिनेश महतो पता कमड़े, थाना- रातु

3. अंकुर कुमार सिंह पिता अरूण सिंह पता-कमड़े थाना- रातु, रांची

4. अभिषेक कुमार उर्फ सन्नी पे० स्व० उद्श्वर राम सा० पण्डरा

5. मंतोष कुमार उर्फ पैन्डी उम्र 27 वर्ष पे०- दिनेश दास पता थाना-पण्डरा रांची। पण्डरा विजय पथ कॉलोनी

जप्त सामानों का विवरणी

1 एक देशी कट्टा एवं दो जिन्दा गोली ।

छापामारी दल का सदस्य :-

1. श्री प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली

2. मनीष कुमार, पंडरा ओ०पी० प्रभारी

3. पु०अ०नि० शंकर टोप्पो, पंडरा ओ०पी०

4. पु०अ०नि० चन्दन कुमार पाण्डेय, पंडरा ओ०पी।

5. आ0 3152 विष्णु उरॉव

6. आ0 341 मो० अकरम खाँ

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *