गिरिडीह पुलिस की बड़ी पहल: ‘आपका मोबाईल फिर से आपका’ कार्यक्रम में 313 गुम मोबाईल उनके धारकों को लौटाए गए

The Ranchi News
1 Min Read

गिरिडीह :- गिरिडीह जिलान्तर्गत आम जनता के खोए/गुम हुए *313 मोबाईल फोन* को तकनीकी सहायता से बरामद कर मोबाईल के धारक को वापस लौटाने के लिये आज दिनांक-14.11.2025 को पुलिस केन्द्र, गिरिडीह परिसर अवस्थित Multi Purpose Hall में *”आपका मोबाईल फिर से आपका”* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के साथ, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, डुमरी, बगोदर-सरिया, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-1 एवं 2, अंचल पुलिस निरीक्षक तथा सभी थाना / ओ०पी० के प्रभारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के द्वारा आम जनता को संबोधित किया गया एवं खोए हुए मोबाईल फोन को उनके वास्तविक धारक को हस्तगत किया गया। विगत माह में भी *”आपका मोबाईल फिर से आपका”* कार्यक्रम का आयोजन कर 100 से अधिक खोए हुए मोबाईल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक धारक को हस्तगत कराया गया था। भविष्य में भी इस कार्यकम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गिरिडीह द्वारा अपने संबोधन में आम जनता को डायल-112 एवं डायल-1930 के महत्व से भी अवगत कराया गया।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *