गोंदा थाना क्षेत्र में 26 लाख की जेवरात चोरी का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार

The Ranchi News
3 Min Read

रांची:- गोंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांके रोड स्थित सीएमपीडीआई कॉलोनी में हुए एक बड़ी चोरी के मामले का खुलासा रांची पुलिस ने कर दिया है। चोरी की यह वारदात 07 मई 2025 को हुई थी, जिसमें अज्ञात चोरों ने लगभग 298 ग्राम सोने के गहने चुरा लिए थे। वादिनी रानी कुमारी (उम्र 30 वर्ष), पति अमन कुमार सिंह, निवासी सीएमपीडीआई कॉलोनी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गोंदा थाना में कांड संख्या 58/25, धारा 331(4)/305 भादंवि के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक, सदर रांची के निर्देश पर गोंदा थाना प्रभारी पु०नि० अभय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि चोरी किए गए गहनों को हैदराबाद स्थित मुथुट फाइनेंस की एक शाखा में गिरवी रखकर करीब ₹5.43 लाख का लोन लिया गया था।

पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए हैदराबाद जाकर उक्त गहनों को बरामद किया। आगे की जांच में विकास बहादुर की निशानदेही पर रांची में कांके रोड स्थित सीएमपीडीआई कार्यालय की एक अलमारी से शेष गहने भी बरामद किए गए, जिन्हें उसकी पत्नी कविता शर्मा ने छिपाकर रखा था।

पुलिस के अनुसार, इस कांड में संलिप्त दोनों आरोपी पति-पत्नी हैं —

  1. विकास बहादुर (उम्र 35 वर्ष), पिता पहल बहादुर
  2. कविता शर्मा, पति विकास बहादुर
  3. दोनों सीएमपीडीआई कॉलोनी, थाना गोंदा, रांची के निवासी हैं।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर कुल करीब ₹26 लाख मूल्य के सोने और हीरे के गहने बरामद किए गए हैं।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी:

  1. पु०नि० अभय कुमार सिन्हा (थाना प्रभारी, गोंदा)
  2. पु०अ०नि० सनी कुमार
  3. पु०अ०नि० अमन राज
  4. स०अ०नि० अखिलेश कुमार द्विवेदी
  5. आरक्षी 3272 जय प्रकाश तिवारी
  6. आरक्षी 874 प्रेमचंद चौधरी
  7. महिला आरक्षी 2448 सिसिलिया हेम्ब्रम
  8. चा०आ० इमतियाज अंसारी व सशस्त्र बल

पुलिस अधीक्षक ने छापामारी दल की सराहना की है और कहा है कि रांची पुलिस अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *