रांची: दिनांक 18.04.2025 को संध्या में गुप्त सूचना पर राहे थाना अंतर्गत ग्राम टोड़ांग के रहने वाले 1. रोहित सिंह मुण्डा एवं 2. अमरेश कुमार महतो, दोनों संयुक्त रूप से चोरी का मोटरसाईकिल का खरीद बिक्री करते थे जिसमें छापामारी करने पर दोनों के पास से चोरी का मोटरसाईकिल बरामद किया जा सकता है। यह सूचना मिलने के बाद वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए योजनाबद्ध तरीका से छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में 1. अमरेश महतो के घर से एक काला रंग का अपाची मोटरसाईकिल जिसका नंबर प्लेट खरोचा धुंधला रूप में पाया गया, जिसे चोरी का बताते हुए अपने ही गॉव के रहने वाले रोहित सिंह मुण्डा से खरीदने की बात बतायी गयी। अमरेश महतो के ही निशानदेही पर रोहित सिंह मुण्डा के घर पर छापामारी के क्रम में रोहित सिंह मुण्डा के नव निर्माणाधीन मकान से पैशन प्रो मोटरसाईकिल एवं काला रंग का हिरो स्पलेण्डर मोटरसाईकिल बरामद किया गया। पूछताछ में रोहित सिंह मुण्डा द्वारा उक्त दोनों मोटरसाईकिल में से पैशन प्रो मोटरसाईकिल चोरी का बाताया गया तथा हिरो स्पेलण्डर मोटरसाईकिल किसी रिश्तेदार का बताया गया, परंतु इनके द्वारा न ही रिश्तेदार से संपर्क कराया गया और न ही कोई कागजात प्रस्तुत किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि सिल्ली के रहने वाले गोपाल महतो के साथ मिलकर ये मोटरसाईकिल चोरी कर खरीद बिक्री का काम करते है। तत्पश्चात् दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए तीनो मोटरसाईकिल को जप्त कर थाना लाया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम :-
1.. रोहित सिंह मुण्डा उम्र करीब 27 वर्ष
2. अमरेश कुमार महतो उम्र करीब 38 वर्ष, दोनों ग्राम टोड़ांग, थाना राहे, रॉची।
बरामद समान की विवरणी :-
1.एक काला रंग का अपाची मोटरसाईकिल जिसका नंबर प्लेट खरोचा धुंधला रूप से
2 काला रंग का पैशन प्रो मोटरसाईकिल
3. काला रंग का हिरो स्पलेण्डर मोटरसाईकिल
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी :-
1. पु०अ०नि० यशवन्त कुमार सिंह, थाना प्रभारी, राहे
2. पु०अ०नि० शैलेन्द्र टूडू, थाना राहे।
3. सशस्त्र बल, थाना राहे।