रांची:- 26 मार्च को कांके क्षेत्र में भाजपा नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रांची पुलिस ने भाजपा नेता अनिल टाइगर के हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। हत्या का कारण जमीनी विवाद था। इस मामले में फरार चल रहे शूटर अमन सहित कुल चार अपराधी को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
देवव्रत नाथ शाहदेव नाम का व्यक्ति हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता है। सूरज सिन्हा नाम के अपराधी ने कोलकाता में बैठकर पूरा षडयंत्र रचा था। अमन सिंह और रोहित वर्मा दोनों शूटर ने अनिल टाइगर की हत्या को अंजाम दिया था। यह दोनों शूटर कोलकाता के रहने वाले थे। कांके के श्याम गुरु मौजा की 10 एकड़ जमीन को लेकर यह विवाद था। अनिल टाइगर विवाद के निपटारे के लिए 4 करोड़ मांग कर रहे थे। जिसके बाद सूरज सिंह ने देवराज शाहदेव के साथ मिलकर 2 लाख रुपए की सुपारी देकर अनिल टाइगर की हत्या करवा दी थी। इस मामले में सूरज सिन्हा और देवव्रत नाथ शाहदेव मुख्य कंस्पिरेटर हैं और फिलहाल फरार चल रहे हैं।
रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर इस पूरे हत्याकांड के मामले की जानकारी दी।