रांची: सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत मूर्गा मैदान, थाना सुखदेवनगर जिला राँची के पास अवैध नशीले पदार्थों का खरीद बिक्री हो रही थी। जिसमें उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में एवं पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत मूर्गा मैदान, थाना सुखदेवनगर जिला राँची पहुंचने के उपरान्त पुलिस बल को देख भागने के क्रम में व्यक्ति जिसका नाम अमित तिर्की उम्र करीब 23 वर्ष, को पकड़ा गया। इस क्रम में एन०डी०पी०एस० एक्ट के अधीन नियमों का अनुपालन करते हुए विधिवत उनके शरीर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में पकडाये गये व्यक्ति अमित तिर्की के पास से (1) एक प्लास्टिक में लपेटा हुआ 01 पुडिया ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ जिसका वजन करीब 5.65 ग्राम, (2) नगद राशि (पन्द्रह हजार रू० मात्र) (3) काला रंग का सैमसंग मोबाईल जिसका (4) ब्लू रंग का रियलमी मोबाईल को विधिवत बरामद कर जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया है। जप्त किये गये पुडिये के संदर्भ में उपरोक्त पकडाये गये व्यक्ति के द्वारा स्वयं स्वीकार किया कि इस पुडिया में मादक पदार्थ ब्राउन शुगर है, जिसकी खरीद बिक्री करते है और ब्राउन शुगर सासाराम, विहार से खरीद कर लाते है। उसके बाद हरमु मैदान, विधानगर, मधुकम (सुखदेवनगर) क्षेत्र में घूम घूम कर बेचते है। तत्पश्चात पकडाये गये व्यक्ति अमित तिर्की को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त का नाम पता-
1. अमित तिर्की उम्र करीब 23 वर्ष, पिता स्व० अशोक तिर्की, स्थायी पता मधुकम बीच अखड़ा, थाना सुखदेवनगर जिला राँची वर्तमान मुर्गा मैदान, मधुकम रोड नं0-09, थाना सुखदेवनगर जिला राँची
कांड में बरामद सामानों की सूची
1) शुगर जैसा पदार्थ जिसका वजन करीब 5.65 ग्राम
2) नगद राशि कुल 15,000/- (पन्द्रह हजार रू० मात्र)
3) दो स्मार्टफोन।
छापामारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का नामः-
1. प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली राँची।
2. मनोज कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी, सुखदेवनगर थाना, रांची।
3. पु०अ०नि० अभिषेक कुमार, सुखदेवनगर थाना, राँची।
4. स०अ०नि० रविन्द्र दास, सुखदेवनगर थाना, राँची.।
5. आ0/1416 आशिष कुमार सिंह, सुखदेवनगर थाना, राँची।
6. आ0/2863 दीपक गगराई, सशस्त्र बल, सुखदेवनगर थाना, राँची
7. 2389 राजेश लोहरा, सश्सत्र बल, सुखदेवनगर थाना, राँची