राँची:- तोरपा विधानसभा के तोरपा गांव में गणेश चतुर्थी पूजा एवं शुभ कलश यात्रा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कलश यात्रा गांधीनगर से प्रारंभ होकर छठ नदी तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष सुदर्शन नायक, उपाध्यक्ष गौरीशंकर नायक, सचिव जगदेव नायक, कोषाध्यक्ष राजेश, महामंत्री विरू नायक तथा सदस्य टिंकू नायक, प्रदीप खोया, राजू नायक, अभिषेक नायक और बादल नायक शामिल रहे।
कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से घासी (नायक) समाज युवा कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश अध्यक्ष टाईगर संदीप नायक एवं कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश नायक को आमंत्रित किया गया। यह निमंत्रण वापू वाटिका, मोरहाबादी में पूरी टीम द्वारा सौंपा गया।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश नायक ने समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा — “इस मान और सम्मान के लिए मैं समिति को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।”
