चतरा में भूमि विवाद को लेकर फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, देशी भराठी बंदूक बरामद

The Ranchi News
2 Min Read

चतरा:- आवेदक ललन कुमार, उम्र-20, पिता खेमलाल गंझू, साकिन-बैरियों, थाना-सदर, जिला-चतरा के द्वारा भूमि विवाद को लेकर दिनांक-01.01.2026 को आवेदक के चाचा जोधी गंझू, पे0 डमर गंझू के विरूद्ध भरठिया बंदूक से जान मारने के नियत से फायरिंग करने के आरोप में सदर थाना काण्ड संख्या-09/2026, दिनांक-05.01.2026, धारा-109/352 भारतीय न्याय संहिता एवं 27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक, चतरा को दिनांक-07.01.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि उपरोक्त कांड के प्राथमिकी अभियुक्त ग्राम-बैरियों में अपने खेत तरफ भ्रमण कर रहा है। प्राप्त सूचना के आलोक में श्री संदीप सुमन अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर चतरा के नेत्त्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया है। गठित छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये कांड के प्राथमिकी अभियुक्त जोधी गंझू उम्र-38 वर्ष, पिता डमर गंझू, साकिन-बैरियों, थाना-सदर, जिला-चतरा को ग्राम बैरियों से गिरफ्तार किया गया एवं इसके निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त भरठिया बंदुक एवं चलाया गया गोली को बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिसरात में भेजी जा रही है।

जप्त समानों का विवरण:-

1. एक देशी भराठी बंदूक।

2. एक लोहे का चपटा गोला आकर का फायरिंग गोली का प्लेट।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम एवं पता:-

1. जोधी गंझू उम्र-38 वर्ष, पिता डमर गंझू, साकिन-बैरियों, थाना-सदर,जिला-चतरा।

छापामारी दल में शामिल सदस्य:-

1. श्री संदीप सुमन अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चतरा।

2. श्री विपिन कुमार पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी सदर थाना।

3. पु0अ0नि0 मो0 कासीम अंसारी, सदर थाना।

4. थाना सशस्त्र बल, सदर थाना।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *